फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against company owner and contractor for sinking of parking due to digging of basement

Mohali News: बेसमेंट की खोदाई से पार्किंग धंसने के मामले में कंपनी मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against company owner and contractor for sinking of parking due to digging of basement
मोहाली। सेक्टर-83 आईटी सिटी में खोदाई के दौरान साथ बगल की इमारत की पार्किंग धंसने के बाद अब उस जगह पर मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में पुलिस की ओर से बेसमेंट की खोदाई करने वाली कंपनी के मालिक, उसके ठेकेदार और प्रोजेक्ट के साथ जुड़े अन्य तकनीकी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गमाडा को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि बेसमेंट की खोदाई करने वाली कंपनी के पास विभाग की मंजूरी है या नहीं। इसके अलावा गमाडा से पूछा है कि इस बेसमेंट की खोदाई के कारण आसपास की इमारतों को कितना नुकसान हो सकता था और इसे कैसे रोका जा सकता है। इस निर्माणाधीन प्लाॅट के साथ लगती इमारतों के मालिकों को भी कहा है कि वह अपने स्ट्रक्चर इंजीनियरों से उनकी इमारतों के सुरक्षित होने बारे जानकारी लेकर काम शुरू करें।
विज्ञापन


दूसरी और जिस कंपनी के कर्मचारियों के पार्किंग में खड़े वाहनों का नुकसान हुआ है, उनका काम न रुके इसके लिए अस्थायी तौर पर इंतजाम किया गया है। कंपनी के सीए संजय कुमार ने बताया कि उनकी ओर से दो अलग-अलग जगहों पर अस्थायी तौर पर इंतजाम किया गया है, वहां पर सामान भेजा जा रहा है और कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए भी कहा गया है। बिल्डर कंपनी के विशेषज्ञों और इंजीनियरों की ओर से उनकी इमारत का मुआयना किया गया है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed