फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against 45 people for violation of corona rules

मोहाली : कोरोना दिशानिर्देशों का किया उल्लंघन.. 45 लोगों पर केस दर्ज, बिना मास्क के 667 चालान काटे

Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 45 people for violation of corona rules
मोहाली। जिले में कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और रात्रि कर्फ्यू तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चौबीस घंटे में कोरोना के नियम तोड़ने वाले 45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इनमें 17 दुकानें, तीन ढाबे और एक रेस्टोरेंट मालिक शामिल है। इसके अलावा बिना मास्क के घरों से बाहर घूमने वाले 667 लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने साफ कहा है कि कोरोना दिशानिर्देशों के तहत जो नियम बनाए गए हैं, उनका लोग पालन जरूर करें। वरना पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूरे पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में संक्रमण की दर 35 फीसदी से अधिक है और मोहाली जिला कोरोना के मामलों में अति संवेदनशील चल रहा है। पिछले दिनों के कोरोना संक्रमण की दर देखें तो हर घंटे में 28 से 29 लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जिले में काफी सख्ती बढ़ा दी गई है। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यहां तक कि एसएसपी ने खुद मार्केट का दौरा किया था। उन्होंने आम लोगाें और व्यापारियों से सहयोग की अपील की थी। इसके बाद देखने में आया है कि रात 8 बजे कर्फ्यू लगने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि सभी इलाकों में स्पेशल नाके लगाए गए हैं। पुलिस की टीमें मैरिज पैलेसों तक पर नजर रख रही है। उनकी कोशिश यही है कि लोग कोविड को मात देने के लिए निर्धारित किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। जिससे किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने जिले में 24 एफआईआर दर्ज की गई थीं।

पहले दिखाया रौब, फिर माफी मांग कर निकले
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को पुलिस विभाग के सभी अधिकारी शहर के दौरे पर निकले थे। इस दौरान फेज-7 में जब पुलिस बिना वजह से मार्केट में घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही थी, तो इसी दौरान एक दंपती पुलिस से उलझ गया। लेकिन जब पुलिस ने दंपती से सवाल जवाब किए तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया कि हम कोरोना से खुद का बचाव करेंगे तो ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद दंपती पुलिस से माफी मांगकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed