फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against 4 for violation of lockdown

जीरकपुर : लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 May 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 4 for violation of lockdown
जीरकपुर। पुलिस ने लॉकडाउन में दुकानदारों की अगुवाई कर रहे विजय दत्ता के खिलाफ सरकारी आदेशों के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि विजय दत्ता के खिलाफ बिना मास्क पहने बाजार में 10 से अधिक लोगों को इकट्ठा करने और सरकार के लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर दुकानदारों को दुकानें खुली रखने के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दत्ता विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में रिकॉर्डिंग भेजकर सरकार को धमकी दे रहे थे कि लॉकडाउन करके सरकार हमारा जीवन खतरें में डाल रही है। एसएचओ ने कहा कि ऐसा करके विजय दत्ता ने इस महामारी के समय में लोगों के जीवन को खतरे में डाला है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270, 511, 505, 506 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में पाबंदी के बावजूद सुरेंद्र कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी मकान नंबर 10 बादल कॉलोनी के खिलाफ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के आरोप में और वीआईपी रोड पर करियाने की दुकान खोलने के आरोप में दुकानदार राम प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह अनिल कुमार पुत्र बीर सिंह निवासी शिवा एनक्लेव पभात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह बेवजह बिना मास्क पहने घूम रहे थे। एसएचओ ने सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed