फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cars were seen floating in water after rain in Zirakpur, evacuation arrangements failed

जीरकपुर में बरसात के बाद पानी में तैरती नजर आईं गाड़ियां, निकासी के प्रबंध फेल

Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cars were seen floating in water after rain in Zirakpur, evacuation arrangements failed
जीरकपुर। बरसात के मौसम में जीरकपुर नगर काउंसिल के जल निकासी प्रबंधों की पोल हर बार खुल जाती है। लेकिन बावजूद इसके काउंसिल की ओर से कोई ठोस प्रबंध नहीं किए जाते और हर बार बरसात के दिनों में शहर पानी में डूब जाता है। शनिवार-रविवार को हुई बरसात के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। हालांकि शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन रविवार को सुबह 10 बजे के बाद हुई तेज बारिश ने बरसाती पानी के निकासी प्रबंध की तस्वीर उजागर कर दी।
विज्ञापन

वीआइपी रोड पर स्थित पैंटा होम्स, निर्मल छाया, माया गार्डन, रेल विहार, डीपीएस स्कूल वाली गली, वीआइपी रोड से लोहगढ़ जाने वाली रोड और पटियाला लाइट प्वाइंट, आसपास पड़ती सोसायटीज में इतना पानी भर गया कि रोड पर चलती गाड़ियां पानी में तैरती हुई नजर आईं। वीआईपी रोड की आधा दर्जन सोसायटीज ऐसी हैं जिनकी बेसमेंट में पानी भर जाता है और टुल्लू पंप लगाकर पानी बाहर निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर काउंसिल द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई ठोस प्रबंध नही किए गए हैं। हर बार शहर पानी में डूब जाता है। लोगों ने बताया कि हाउस टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये जमा होते हैं। लेकिन सुविधाएं देने के समय काउंसिल फेल हो जाती है।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने अपील की है कि यह हर बार होता है हमें इस समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए। इस संबंध में नगर काउंसिल कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्र में पानी भरा है कल ही संबंधित विभाग को चेक करने के लिए बोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed