{"_id":"5fa9a3b78ebc3e1a231f0fa6","slug":"carrying-liquor-in-a-truck-260-boxes-were-found-two-arrested-mohali-news-pkl3937019171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे शराब.. 260 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे शराब.. 260 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी। -संवाद
- फोटो : MOHALI
Link Copied
जीरकपुर। ढकोली पुलिस थाने के एसएचओ नरपिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की 260 पेटियां पकड़ी हैं। इससे पहले भी कुछ दिन पहले ढकोली पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक में छिपाकर रखी शराब की 318 पेटियां पकड़ी थीं। इस संबंधी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि एसएचओ थाना ढकोली नरपिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से पंचकूला के रास्ते अवैध शराब की पेटियां ट्रक नंबर एचपी 09सी 1073 में छिपाकर दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर एचएचओ ने टीम के साथ ढकोली के एमएस एनक्लेव के गेट के बाहर नाका लगाकर उक्त ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें स्पेशल केबिन बनाकर शराब की पेटियां छुपाई हुई थी। जबकि ऊपर से देखने पर इनका पता ही नहीं चल रहा था। लेकिन इसकी पहले ही सूचना होने के कारण ट्रक की अच्छी तरह छानबीन की गई तो अंदर बने स्पेशल केबिन से 555 गोल्ड मार्का विस्की की 260 पेटियां बरामद की गई। इन पर सेल इन उत्तराखंड लिखा हुआ था। इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि चंडीगढ़ में बनाई गई शराब का उत्तराखंड से कनेक्शन क्या है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान जाफर अली और उसके हेल्पर मुस्तफा निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ढकोली पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इसमें आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि सेल फॉर उत्तराखंड लिखा होने के बावजूद यह शराब की पेटियां चंडीगढ़ से कैसे बनकर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।