फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Carry bag manufacturing unit busted, 200 kg banned plastic seized

Mohali News: कैरी बैग बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Carry bag manufacturing unit busted, 200 kg banned plastic seized
डेराबस्सी। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने डेराबस्सी ब्लॉक में प्लास्टिक कैरी बैग बनाने वाली एक अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया है। चेकिंग के दौरान 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसएएस नगर के पर्यावरण इंजीनियर गुरशरण दास ने बताया कि पीपीसीबी टीम के अघोषित निरीक्षण के दौरान भगवानपुरा इलाके में एक अवैध प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण फैक्टरी पाई गई। प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में 2018 में बनाए गए पीपीसीबी नियमों के अनुसार, राज्य में बिना हैंडल वाले पैकेजिंग सामग्री को छोड़कर कैरी बैग के उपयोग और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध है। पर्यावरण अभियंता गुरशरण दास ने कहा कि पीपीसीबी ने संबंधित इकाई के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed