{"_id":"64ad07cae93ce60ce90e714d","slug":"car-washed-away-while-trying-to-cross-rao-river-in-patiala-in-mohali-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मलोया में राव नदी में कार समेत बहे तीन युवक, दो शव बरामद, झामपुर के पास मिली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मलोया में राव नदी में कार समेत बहे तीन युवक, दो शव बरामद, झामपुर के पास मिली गाड़ी
Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
सार
तीनों युवक मोहाली के गांव भागोमाजरा से तोगां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पटियाला की राव उफान पर थी। कुछ लोगों ने उन्हें बरसात के दौरान वहां से नहीं निकलने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और कहा कि वे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
झामपुर के पास मिली कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के गांव मलोया से तोगां गांव को जाने वाले रास्ते में पटियाला की राव नदी में से निकलने की कोशिश के दौरान एक स्विफ्ट कार बह गई। इसमें तीन युवक सवार थे। बचाव दल ने दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। एक युवक की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि तीनों मोहाली के गांव भागोमाजरा से तोगां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पटियाला की राव उफान पर थी। कुछ लोगों ने उन्हें बरसात के दौरान वहां से नहीं निकलने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और कहा कि वे निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का अहम फैसला: जघन्य अपराध की स्थिति में समझौते के आधार पर खारिज नहीं कर सकते एफआईआर
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद जैसे ही युवक नदी से निकलने लगे तो पानी के तेज बहाव में उनकी कार फंस गई। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन पानी का बहाव कार समेत उन्हें बहा ले गया। पुलिस को झामपुर के पास कार मिली है। अभी तीनों युवक कहीं नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पानी में बह गए हैं। अभी कोई भी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
सूत्रों से पता चला है कि गांव झामपुर में पानी के तेज बहाव में पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है इसलिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद राहत कार्य में तेजी ला दी जाएगी।