फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car overturns after a dog comes in front, young man dies after colliding with a parked car

Mohali News: सामने कुत्ता आने पर खड़ी गाड़ी से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

Mon, 16 Sep 2024 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Car overturns after a dog comes in front, young man dies after colliding with a parked car
तेज रफ्तार ने ले ली जान, हादसा सीसीटीवी में कैद, रविवार रात पौने 11 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली में पड़ते एमएस एनक्लेव में लापरवाही और तेज गति से जा रही एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिससे एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सामने वाली कार पलट गई और कार का अगला हिस्सा तहस नहस हो गया।

हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार रात पौने 11 बजे हुआ। इस दौरान सभी लोग अपने घरों सो रहे थे लेकिन हादसे की आवाज के बाद लोग बाहर निकले और गाड़ी को सीधा कर ड्राइवर को बाहर निकाला, लेकिन चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मौके से मिली जानकारी के अनुसार मृतक टैक्सी ड्राइवर था और सवारियों छोड़कर घर जा रहा था। मृतक की पहचान परमिंदर सिंह (27) निवासी गांव ढकोली के रूप में हुई है। लोगों की ओर से दी सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों की मदद से कार चालक को ढकोली अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि परमिंदर सिंह टैक्सी चलाता था और रात को सवारियां छोड़कर ढकोली स्थिति अपने घर जा रहा था। लोगों के अनुसार उसकी कार के सामने एक लावारिस कुत्ता आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार असंतुलित होकर किसी घर के बाहर खड़ी दूसरी कार से टकराकर पलट गई। जिसके बाद उसे लोगों ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सीसीटीवी में कार की रफ्तार बहुत अधिक नजर आ रही है। परमिंदर की शादी नहीं हुई थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर 194 की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed