{"_id":"6afb6982aa6596de42009ccd","slug":"car-mounts-divider-after-a-violent-collision-one-driver-flees-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4607-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, एक चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, एक चालक भागा
विज्ञापन
के-एरिया लाइट पॉइंट फ्लाईओवर से उतरते समय सुखना चौ पुल के पास देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। के-एरिया लाइट पॉइंट फ्लाईओवर से उतरते समय सुखना चौ पुल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टाटा पंच गाड़ी ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिससे ऑल्टो पलटकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के बाद टाटा पंच का चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि ऑल्टो चालक राम कुमार (60) को कोई चोट नहीं आई। यह घटना रात करीब पौने ग्यारह बजे हुई। ऑल्टो चालक राम कुमार पंचकूला से जीरकपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश नंबर की टाटा पंच ने अचानक कट मारा और उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा पंच के एयरबैग खुल गए और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑल्टो कार पलटी खाने के बाद सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा पंच का नंबर एचपी-16 सीरीज का था, पर पूरा रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं पढ़ा जा सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात में यातायात कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
चालक पर मदद न करने का आरोप
ऑल्टो चालक राम कुमार ने आरोप लगाया कि टाटा पंच चालक ने रुककर मदद करने के बजाय अपनी गाड़ी चंडीगढ़ की तरफ भगा ली। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद टाटा पंच चालक ने मानवीयता नहीं दिखाई। इस घटना की कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। बलटाना चौकी के मुंशी गुरपाल सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
अधिकारियों को हादसे की जानकारी नहीं
सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारियों से इस हादसे के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह के किसी हादसे की सूचना नहीं पहुंची है। ऐसे में टाटा पंच चालक के फरार होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज न होने से जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।