Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hits bike riding brothers, one dead

Mohali News: कार ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 18 Oct 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike riding brothers, one dead
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग बाइक पर जा रहे दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुरिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह निवासी गांव खानपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह वासी गांव खानपुर ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई नरिंदर सिंह दोनों मोहाली में काम करते हैं। 15 अक्तूबर की रात वे जब अपनी-अपनी बाइक पर मोहाली अपने काम पर जाने के लिए घर से निकले थे तो खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर सरकारी रेस्ट हाउस के नजदीक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई नरिंदर सिंह की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण उसकी बाइक बेकाबू होकर फ्लाईओवर पर बनी दीवार से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सुरिंदर सिंह ने बाइक को टक्कर मारने वाली कार का नंबर नोट कर लिया। लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल नरिंदर सिंह को सरकारी अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान अब उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed