फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   car hit with tree for save a Neelgai

नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, सवार दो लोगों की मौत

Tue, 12 Nov 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
car hit with tree for save a Neelgai
खरड़/जीरकपुर। जिले में हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। खरड़ में हुए हादसे में कार सवार दो युवाओं की मौत हो गई। वहीं जीरकपुर एरिया में भी हादसे में दो लोगों की मौत हुई। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ के बस्सी पठाना रोड पर रविवार रात कार के आगे एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी के ब्रेक लगाए तो कार बेकाबू होकर पेड़ों से टकराकर पलट गईं। हादसे में दोनों कार सवारों को बहुत चोटें आईं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खरड़ पुलिस ने इस केस में धारा-174 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चोलटा निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि रविवार को वह और उसका भतीजा गुरविंद्र सिंह और उसका दोस्त गुरिंदर सिंह निवासी रायपुर किसी काम के लिए गांव खेड़ी चौक जिला फतेहगढ़ साहिब गए थे। इसके बाद गुरविंद्र सिंह और गुरिंदर सिंह कार में गांव चोलटा कलां की तरफ आ रहे थे। कार गुरिंदर चला रहा था। वह उनके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब वह दोनों अपनी कार में गांव मदनहेड़ी नजदीक खरड़ पहुंचे तो सड़क के बाएं तरफ से एक नीलगाय खेतों से निकल कर इनकी कार के आगे आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाई तो कार बेकाबू होकर पौधों से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed