फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car hit a young man crossing the road, death

Mohali News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 27 Jun 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Car hit a young man crossing the road, death
फेज-8ए के पास हुआ हादसा, मोहाली से मोरिंडा पिता के साथ लौट रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस कारण युवक की मौत हो गई। इस संबंध में थाना फेज-1 पुलिस ने अज्ञात कार और उसके चालक पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


शिकायतकर्ता हरजीत सिंह वासी मोरिंडा जिला रोपड़ ने पुलिस को बताया कि वह 24 जून को अपने लड़के गुरतेज सिंह के साथ मोटरसाइकिल से मोहाली आए हुए थे। वे एयरपोर्ट रोड से घर जा रहे थे तो मोहाली टावर चौक के पास गुरतेज सिंह को उसके दोस्त यादविंदर सिंह और रघुविंदर कुमार मिल गए। इसके बाद वह खाने के लिए एक निजी कंपनी फेज-8ए के पास रेहड़ीवालों के पास चले गए। वहां पर बात करते-करते रात के साढ़े ग्यारह बज गए। इस दौरान गुरतेज सिंह पेशाब करने के लिए सड़क के दूसरी तरफ गया तो इतनी देर में मोहाली टावर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने गुरतेज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज की थी कि वह दूर जाकर गिरा। टक्कर लगने से गुरतेज को बहुत चोटें लगीं। उसके कानों से खून निकल रहा था। इसके बाद वह उसे पीजीआई लेकर गए जहां डॉक्टर ने गुरतेज को मृत घोषित किया। वहीं पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed