{"_id":"626c45341d4c6266401b93fb","slug":"car-fell-under-the-bridge-with-hit-animal-one-died-mohali-news-pkl4491139140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु आने से बेकाबू हुई कार पुल के नीचे गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु आने से बेकाबू हुई कार पुल के नीचे गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के आगे लावारिस पशु आ गया। इस कारण कार बेकाबू होकर 25 फुट उछलने के बाद करीब 15 फुट नीचे हाईटेंशन तार के खंभे में जा फंसी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग मामूली जख्मी हो गए।
मृतक की पहचान धर्मप्रीत (22) वासी गांव कैलों के रूप में हुई। वहीं घायलों में मनदीप (21) व अवनीत (21) शामिल हैं। तीनों युवक सीजीसी लांडरां कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के छात्र हैं। हादसे के बाद युवकों की चप्पल, टोपियां व काफी सामान वहीं बिखर गया। हादसे वाली जगह पर पूरा दिन लोगों को मेला लगा रहा। बलौंगी थाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक तीनों युवक खरड़ में अपने दोस्तों के पास से खाना खाकर शुक्रवार देर रात सवा एक बजे वापस लांडरां जा रहे थे। इस दौरान वरना कार को धर्मप्रीत चला रहा था, जबकि उसके दोस्त आगे पीछे बैठे हुए थे। जब वह पटियाला की राव नदी के पुल के पास पहुंचने वाले थे तो वहां पर लगे कूड़े के ढेर के पास अचानक एक लावारिस पशु कार के आगे आ गया। इस दौरान धर्मप्रीत ने कार को बचाने की कोशिश की लेकिन गाड़ी बेकाबू होकर 25 फुट उछलने के बाद पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 15 फुट नीचे हाईटेंशन तारों के खंभे में जाकर फंस गई। हादसे में खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कार के गिरने की आवाज सुनकर वहां पर रहके पशुपालक व इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से तीनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल वालों ने धर्मप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों युवको को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई।
कार में आ सकता था करंट
हादसे के समय कार हाईटेंशन तारों के खंबे में जाकर गिरी थी। अगर उस समय कहीं खंबे की मुख्य तार टूट जाती तो कार में भी करंट आ सकता था। ऐसा होने से तीनों युवकों की जान चली जाती। गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं अगर यह खंभा न होता तो कार की चपेट में कई पशु और लोग आ सकते थे क्योंकि वहां पर पशुपालक रहने के साथ ही पशु भी बांधते हैं।
रेल गार्ड लगा होता तो कार नीचे न जाती
हादसे वाली जगह पर सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगाया रेल गार्ड नहीं था। अगर वह होता तो कार नीचे नहीं गिरती। यह सड़क नगर निगम नहीं, बल्कि गमाडा के अधीन आती है। ऐसे में सड़क सुरक्षा सेेेे लेकर अन्य इंतजाम पूरे करने की जिम्मेदारी गमाडा की है।
पहले भी इस पुल के नीचे गिर चुके हैं वाहन
एयरपोर्ट रोड पर पटियाला की राव पर बना पुल एक्सिडेंट प्रोन एरिया में आता है। यहां पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ साल पहले यहां पर रात को एक कार रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह दो स्कूटर सवार एक कार की चपेट में आने से जान गंवा चुके हैं।