फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car crashed into truck parked on overbridge, 2 injured

ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में टकराई कार, 2 जख्मी

Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into truck parked on overbridge, 2 injured
जीरकपुर। डेराबस्सी में शनिवार रात को अपने एक दोस्त की शादी से वापस लौट रहे दो युवकों की कार सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से लगा ट्रैफिक जाम खुलवाया। वहीं, घायल युवकों की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले जसविंदर और गुरजंट सिंह के रूप में हुई है, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि दोनों युवक रात करीब डेढ़ बजे दोस्त की शादी से अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे। वहीं जीरकपुर ओवरब्रिज पर एक ट्रक खराब होने की वजह से सड़क के बीचोंबीच खड़ा हुआ था, जो धुंध होने की वजह से कार सवार युवकों को दिखाई नहीं दिया और उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया है। ट्रक चालक ने लापरवाही से खराब ट्रक को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया, जिसको न एक साइड किया और न ही इसके रिफ्लेक्टर चालू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed