फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car collided with youths traveling, one killed and the other injured

सैर कर रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा जख्मी

Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car collided with youths traveling, one killed and the other injured
जीरकपुर। ढकोली के ममता एन्क्लेव में सैर कर रहे दो युवकों को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक को गंभीर चोटें आने के कारण उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय अमित सीमार निवासी मकान नंबर- 327 ए कृष्णा एन्क्लेव ढकोली के रुप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय राहुल निवासी मकान नंबर-559 सेक्टर-19 पंचकूला के रुप में हुई है, जो अभी उपचाराधीन है। उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है ताकि अज्ञात कार चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस को दिए ब्यानों में घायल राहुल ने बताया कि बीते दिन वह सुबह करीब 4 बजे सैर करने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसे उसका दोस्त अमित सीमार मिल गया। दोनों सैर करने के लिए पंचकूला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ममता एन्क्लेव के सामने पुल के ऊपर चढ़े तो पीछे से आ रही अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने ईलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed