फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Captain's MLA becomes rich with support of Ansari

तुसी एन के शर्मा नु विधायक बना दो मंत्री वाली झंडी मैं दिलाऊंगा : सुखबीर बादल

Mon, 05 Apr 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Captain's MLA becomes rich with support of  Ansari
जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को जीरकपुर में ‘पंजाब मंगदा जवाब’ के तहत रैली की। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि रेत माफिया, शराब माफिया और मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टरों की मदद से कैप्टन के विधायक व मंत्री अमीर होते जा रहे हैं जबकि कोरोना महामारी में आम जनता का रोजगार छिन गया।
विज्ञापन

शर्मा फार्महाउस में आयोजित रैली में सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री चार साल के कार्यकाल में सिर्फ 11 बार ही अपने दफ्तर गए हैं। उन्होंने कहा, कैप्टन ने विकास का एक भी प्रोजेक्ट नहीं लगाया, उल्टा लोगों पर करों का बोझ लाद दिया। सुखबीर ने कहा, कैप्टन ने कसम खाकर जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। चाहे बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन हो या पंजाब को नशा मुक्त बनाना, किसानों की कर्जमाफी हो या घर घर रोजगार, हर वादा अधूरा है।
विज्ञापन

रैली में बीबी परमजीत कौर लांडरां ने कहा कि जिस प्रशांत किशोर के सहारे 2017 में कांग्रेस सत्ता में आई थी, उसे कैप्टन अमरिंदर ने फिर ठेका दिया है। वह याद रखें कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली सरकार में युवाओं को मिलेगा रोजगार
सुखबीर बादल ने 2022 विधानसभा चुनावों के लिए डेराबस्सी विधानसभा से विधायक एनके शर्मा को तीसरी बार भी विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, आप शर्मा को विधायक बना दो, मंत्री बनाने की जिम्मेदारी मेरी। अकाली सरकार बेरोजगारों को रोजगार के नए मौके देगी। अपना काम शुरू करने के लिए मुफ्त तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।

इलाके में बनवाएंगे दो बड़े अस्पताल: एनके शर्मा
विधायक एनके शर्मा ने कहा, 2000 में यहां बुलडोजर खड़े होते थे, जब प्रकाश सिंह बादल और दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह ने जीरकपुर को नगर पंचायत का दर्जा देकर लोगों के सिरों से लटकती तलवार हटाई थी। जीरकपुर को ए क्लास नगर परिषद का दर्जा दिया। सब तहसील बनाई। समूचे डेराबस्सी हलके को सुखबीर सिंह बादल ने कंडी क्षेत्र में डाला, जिसे कांग्रेस ने बाहर निकाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीरकपुर में पास हुए मेडिकल कालेज को कांग्रेस सरकार रद्द कराकर मोहाली ले गई। डेराबस्सी में 91 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण हरसिमरत कौर की देने है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार आते ही जीरकपुर को नहरी पानी और दो बड़े अस्पताल बनाऐ जाएंगे। इस मौके पर हरसिमरत कौर बादल, सिकंदर सिंह मलूका, दलजीत सिंह चीमा आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed