{"_id":"614a414d8ebc3e9e6324c1f8","slug":"capt-s-pictures-disappeared-from-city-hoardings-as-soon-as-charanjit-singh-channi-became-cm-mohali-news-pkl4275801147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनते ही शहर के होर्डिंग्स से गायब हुई कैप्टन की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनते ही शहर के होर्डिंग्स से गायब हुई कैप्टन की तस्वीरें
विज्ञापन
जीरकपुर। कहते हैं कि जब तक सिर पर ताज होता है तब तक ही सलाम होता है। जैसे ही कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से हटे तो लोगों ने शहर में कैप्टन के होर्डिंग उतारकर पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद रातों-रात जीरकपुर में अब उनके बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने का काम तेज कर दिया गया है और उनकी जगह नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर धड़ाधड़ लगने शुरू हो गए हैं। सत्ता हाथ से जाते ही शहर में लगे सैकड़ों बैनर उतार दिए गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में उन्होंने ऐसा सोचा भी नहीं होगा कोई ऐसा दिन भी आएगा कि कुर्सी अचानक हाथ से चली जाएगी और एक ही दिन में उनके होर्डिंग्स और बैनरों पर किसी ओर की तस्वीर लगा दी जाएगी।
पंजाब सरकार ने पिछले चार साल के दौरान जितने भी काम किए थे, उनको गिनाने के लिए जीरकपुर में तकरीब 100 होर्डिंग्स लगाए गए थे। यह विज्ञापन लगाने का टेंडर सरकार की ओर से एक निजी कंपनी को दिया हुआ था। पंजाब में कितने स्कूल स्मार्ट बने, कितने लोगों को राशन दिया गया, कितने पेड़ लगाए गए और कर्ज माफी सहित कैप्टन सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए यह होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन होर्डिंग से यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि यह होर्डिंग कैप्टन के चेहरे को आगामी विधानसभा चुनावों में दोबारा से सीएम चेहरा बनाने को लेकर लगाए गए थे। पंजाब सरकार की ओर से मोटी रकम का टेंडर पास कर यह होर्डिंग्स साइट खरीदी गई थीं। जीरकपुर में पटियाला चौक, बस स्टैंड जीरकपुर, मैकडी चौक, ढकोली क्षेत्र, नगर काउंसिल जीरकपुर रोड के अलावा बलटाना और पीरमुछल्ला रोड पर लगाए गए थे। लेकिन अब इन होर्डिंग्स पर लगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीरों को हटा लिया गया है।
रात के अंधेरे में उतारे कैप्टन के फ्लैक्स
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही जीरकपुर की सड़कों पर सरकार की वाहवाही करने वाले फ्लैक्स बोर्ड भी देखते ही देखते रातोंरात उतार दिए गए। बताया जा रहा है कि अब यहां पर पंजाब के नए मुख्यमंत्री के स्वागत के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं नगर काउंसिल कर्मियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के फ्लैक्स के अलावा कुछ अन्य राजनीतिक दलों के भी होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं।