फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cantor's fake number did not change even after theft, police arrested

चोरी के बाद भी नहीं बदला कैंटर का जाली नंबर, पुलिस ने धरा

Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cantor's fake number did not change even after theft, police arrested
खरड़। सिटी पुलिस ने 29 अप्रैल को आर्य कॉलेज रोड पर एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में हुई चोरी के मामले को हल कर लिया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी मंजीत सिंह उर्फ दीपा वासी गुरबचन कॉलोनी, लोहारा, थाना ढाबा, लुधियाना को काबू किया है। इस घटना में शामिल अमृतपाल, सुनील तथा लाडी फरार हैं। पुलिस ने घटना मे शामिल कैंटर भी बरामद कर लिया है जिस पर चंडीगढ़ का जाली नंबर लगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह को शुक्रवार को खरड़ अदालत में पेश किया तो जज ने उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। लुधियाना का यह चोर गिरोह 29 अप्रैल की रात को आर्य कॉलेज रोड पर एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखा सारा रेडीमेड गारमेंट्स का सामान कैंटर में लाद कर फरार हो गये थे। दुकान के सामने एक अन्य दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैंटर का नंबर रिकार्ड हो गया था। इसके बाद बस स्टैंड पर लगे पुलिस के कैमरों में तथा टोल प्लाजा भागोमाजरा पर लगे कैमरों में भी यह कैंटर नजर आया। इलकी सहायता से चोरों का पीछा करते पुलिस लुधियाना पहुंच गई। आरोपियों ने चोरी की घटना के बाद भी कैंटर से जाली नंबर नहीं हटाया था। पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए वीरवार को एक आरोपी मंजीत सिंह को पकड़ लिया जबकि उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों के बाहर बेचे चोरी के कपड़े
शुरुआती पूछताछ में आरोपी मंजीत सिंह ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि उसने और उसके साथियों ने चोरी के कपड़े धार्मिक स्थानों के बाहर सेल लगाकर बेच डाले हैं। आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ चोरी के पहले भी अनेक मामले दर्ज हैं। केस की जांच कर रहे एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जल्दी ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed