फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Candidates who have passed the examination of Patwari will increase the difficulty of the government

पटवारी की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी बढ़ाएंगे सरकार की मुश्किल

Sun, 08 May 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates who have passed the examination of Patwari will increase the difficulty of the government
नयागांव। प्रदेश में 2021 में हुई पटवारी की परीक्षा पास कर चुके करीब 1152 परीक्षार्थियों की नौकरी का मामला तूल पकड़ रहा है। हाल ही में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के लिए आने वाले दिनों में यह मामला मुसीबत खड़ी कर सकता है। अभ्यर्थियों ने सरकार को मामले में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार ने 2021 में पटवारी की भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। इसमें करीब 1152 अभ्यर्थी नौकरी के लिए चयनित किए गए थे लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। इस पर ये अभ्यर्थी सरकार के सामने कई बार मामले को लेकर गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को खरड़ इलाके से चयनित उम्मीदवारों ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा एवं कई विधायकों से मिल चुके हैं। उन्होंने सरकार के सामने मुद्दा उठाया था कि पंजाब में 4716 पटवारियों के पदों पर करीब 1700 पटवारी ही कार्यरत हैं। 1152 पटवारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द नियुक्तिपत्र दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के 50 दिन पूरे होने के बाद भी अभी तक नियुक्तिपत्र नहीं दिए गए हैं। अगर सरकार जल्द नियुक्तिपत्र नहीं देती है तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बलवंत सिंह, करन शर्मा, नवदीप कौर, संदीप, राजविंदर कौर, मनजिंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed