फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   candidate and staff should not used electric equipments in TET exam

टीईटी परीक्षा में आवेदक व स्टाफ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं कर पाएंगे प्रयोग

Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
candidate and staff should not used electric equipments in TET exam
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा लिए जाने वाले टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (टीईटी) देने वाले आवेदक इस बार किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जा पाएंगे। इसके अलावा ड्यूटी स्टाफ व उड़न दस्ते आदि के मेंबर भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे कि मोबाइल आदि का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंधी आदेश जारी करते हुए कहा है कि हर परीक्षा केंद्र में उड़न दस्ते आदि का कार्य करने वाले स्टाफ को भी ऐसा सामान मौके पर जमा करवाने के लिए स्थान नियत किया जाएगा।
विज्ञापन

19 जनवरी को पूरे राज्य में होने वाली परीक्षा बढ़िया तरीके से संपन्न हो, इसके लिए बोर्ड ने पहले ही तय किया है कि परीक्षा का सारा कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। एक परीक्षा केंद्र में 28 आवेदक ही बिठाए जाएंगे। परीक्षा जिला स्तर पर बनाए केंद्रों पर होगी। इसके अलावा हर परीक्षार्थी का केंद्र जिला हेडक्वार्टर के नजदीक ही स्थापित किया जाएगा। वहीं बोर्ड का मानना है कि कागज, सेल फोन, एफएम रेडियो, कैलकुलेेटर घड़ी या ऐसा कोई भी सामान जो परीक्षार्थी को बाहर से जोड़ सकता है, के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। वहीं, बोर्ड ने तय किय है कि परीक्षा के दौरान डयूटी देने वाले स्टाफ को भी ऐसे इलेक्ट्रॉनिक यंत्र के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed