फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cancer treatment now get in New Chandigarh

राजस्थान और पीजीआई की दौड़ खत्म, न्यू चंडीगढ़ में ही मिलेगा कैंसर का इलाज

Thu, 18 Aug 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cancer treatment now get in New Chandigarh
मोहाली/मुल्लांपुर। राज्य के कैंसर के मरीजों को अब इलाज के लिए राजस्थान या पीजीआई चंडीगढ़ के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें न्यू चंडीगढ़ में ही बढ़िया इलाज सस्ते दामों पर मिल जाएगा। करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर अब पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। हालांकि अस्पताल में जून से ही इलाज शुरू हो गया था और अस्पताल में प्रथम चरण की सेवाएं मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का तोहफा साल 2013 में उस समय मिला था, जब देेश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे। तब राज्य में अकाली-भाजपा की सरकार थी। उस समय कैंसर की बीमारी ने पूरे पंजाब में कहर मचाया हुआ था। मालवा क्षेत्र में हालत काफी चिंताजनक बने हुए थे। उस समय केंद्र ने यह आधुनिक अस्पताल पंजाब को दिया था। पंजाब सरकार ने मेडिसिटी-1 में 50 एकड़ जगह अस्पताल के लिए फ्री में दी थी। यह भी एक संयोग है कि चंडीगढ़ के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं न्यू चंडीगढ़ के पहले प्रोजेेक्ट का शुभारंभ प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। अस्पताल केंद्र सरकार द्वारा 663.74 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। पहले अस्पताल 2018 में शुरू होना था लेकिन टेंडर में देरी हुई। फिर चुनाव व कंस्ट्रक्शन मेटीरियल की कमी के चलते प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ी। कई बार प्रोजेक्ट के संपन्न होने की तारीख बदली गई। नवंबर 2021 एवं बाद में जनवरी 2022 में शुरू करने की भी योजना थी।
विज्ञापन

सात राज्यों के लोगों को मिलेगा अस्पताल का फायदा
अस्पताल 40547 वर्ग मीटर में बनाया गया है। इसमें 300 बेड हैं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे सात राज्यों को इसका लाभ मिलना है। पहले चरण की सेवाएं इस अस्पताल में शुरू कर दी गई हैं। इसमें रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, मेडिकल आंकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एवं प्रीवेंटिव आंकोलॉजी की सेवाएं अभी लोगों को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 डॉक्टरों की टीम संभाले हुए हैं मोर्चा
अस्पताल केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ने शुरू किया है। इसमें अभी 40 डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है। डॉक्टरों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ती रहेगी। अभी अस्पताल में रोज 25 से 30 मरीजों को देखा जा रहा है। इस अस्पताल में कैंसर से संबंधित इलाज के अलावा रिसर्च एवं शिक्षा का काम भी किया जाएगा जिससे इलाके के लोगों को कैंसर के इलाज के अलावा इसकी रोकथाम संबंधी रिसर्च एवं जानकारी में भी सहायता मिलेगी। एक जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर अस्पताल में रेडियोथेरेपी की एक नई यूनिट की शुरुआत की गई थी। इस यूनिट की शुरुआत के बाद अस्पताल में प्रतिदिन 125 मरीजों की जांच की क्षमता हो गई थी। इसके अलावा कैंसर के मरीजों की सर्जरी की व्यवस्था की गई है है। इसके लिए अब ऑपरेशन थिएटर भी शुरू कर दिए जाएंगे।
प्रिवेंटिव आंकोलॉजी से इलाके को मिल रही हैं बेहतर सेवाएं
प्रिवेंटिव आंकोलॉजी के तहत अस्पताल की कई टीमें काम कर रही हैं। टीमों के द्वारा ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाए जाते हैं। शिविर में लोगों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण एवं उसके उपचार के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके अलावा प्रारंभिक लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच की जाती है। अगर उनमें किसी प्रकार के कैंसर की पुष्टि होती है तो उनको इलाज से संबंधित सभी जानकारियां भी दी जाती है। आने वाले समय में यह टीमें इलाके में कैंसर के रोकथाम के लिए काफी मददगार साबित होंगी।
पंजाब को कैंसर अस्पताल की जरूरत क्यों पड़ी
पंजाब सरकार द्वारा किए गए एक अध्ययन में पता चला था कि पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में कैंसर के बड़ी गिनती में मरीज हैं। अध्ययन में पता चला था कि 1 लाख की आबादी में से 125.4 लोगों को कैंसर था। इसमें से 51 मरीज प्रति लाख के हिसाब से मृत्यु भी हो रही थी।

क्या कहते हैं अधिकारी
अस्पताल में प्रथम चरण की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया जा रहा है। यह अस्पताल केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सेवाएं देना है। यह अस्पताल उत्तरी भारत में कैंसर की रोकथाम के लिए एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। -डॉ. आशीष गुलिया, डिप्टी डायरेक्टर, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed