फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Calling it his own, the deal of another's house was done for 33 lakhs

Mohali News: अपना कहकर दूसरे के घर का 33 लाख में कर दिया सौदा

Mon, 16 Jan 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Calling it his own, the deal of another's house was done for 33 lakhs

विज्ञापन
नयागांव। इलाके में एक व्यक्ति से घर खरीदने के नाम पर चार लोगों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने अपना बताकर दूसरे के घर का 33 लाख रुपये में सौदा कर दिया। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह, चरणजीत कौर, परमिंदर कौर और बलविंदर कौर के रूप में हुई है। इस संबंध में नयागांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।




जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वरिंदर कुमार ने बताया कि साल 2020 में वह प्रॉपर्टी खरीदना चाहता था। इस दौरान उसके घर के सामने रहने वाले राजविंदर सिंह ने उसे अपना घर बेचने की बात कही। यह कहकर उसने अपने घर का सौदा 33 लाख रुपये में कर दिया। इस संबंध में उसे आठ लाख रुपये बयाने के रूप में देकर 31 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई। बाद में उसे पता चला कि राजविंदर सिंह के पास इस जमीन की न तो फर्द है और न ही जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर है। इसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे लौटाने की मांग की लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इससे तंग आकर उसने इस संबंध में एसएसपी को छह जनवरी 2023 को शिकायत दी। उन्होंने एसपी (ग्रामीण) को शिकायत मार्क कर दी। जांच में एसपी को पता चला कि इस ठगी में कुछ और आरोपी भी शामिल हैं। इसके बाद एसपी ने आरोपी के संभावित साथियों को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। इसके बाद एसएसपी ने डीए लीगल से राय लेने के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed