फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cake cutting knife attack in birthday party

Mohali News: बर्थडे पार्टी में केक काटने वाले चाकू से हमला

Tue, 06 Jun 2023 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 06 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cake cutting knife attack in birthday party
बर्थडे पार्टी में केक काटने वाले चाकू से हमला
विज्ञापन

पार्टी के दौरान चचेरे भाइयों के बीच बहस के दौरान राम दरबार फेस-2 में देर रात हुई वारदात

चंडीगढ़। राम दरबार फेस-दो में घर में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान चचेरे भाइयों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दो भाइयों ने चाकू से हमला कर एक को घायल कर दिया। गनीमत यह रही कि हमला केक काटने वाले चाकू से किया गया और हल्की चोटों के चलते बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एक नाबालिग समेत दो लोगों केस दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

हमले में घायल विजय ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसकी बहन का जन्मदिन होने के चलते घर में पार्टी चल रही थी। इसमें परिवार समेत आसपास के लोग आए हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे पार्टी के दौरान उसकी किसी बात को लेकर अपने चचेरे भाइयों से बहस हो गई। उसके चचेरे भाइयों ने केक काटने वाले चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रिंकू समेत एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed