फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cab driver commits suicide in Nayagaon

नयागांव में कैब चालक ने फंदा लगा की खुदकुशी

Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cab driver commits suicide in Nayagaon
नयागांव। एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान परमवीर सिंह निवासी गांव खाबड़ा जिला रोपड़ के रूप में हुई है। वह कैब चलाता था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक परमवीर सिंह यहां काहलों फार्म में किराए पर कमरा लेकर अकेला रहता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतक की बहन व जीजा रविवार सुबह से फोन कर रहे थे। पूरा दिन परमवीर ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद बहन व जीजा परमवीर के पास आ पहुंचे, जिन्होंने पुलिस की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि वह पंखे की हुक के साथ रस्सी से लटका हुआ है। किसी तरह परमवीर को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed