{"_id":"5ee538038ebc3e43211c88a9","slug":"businessmen-should-not-be-militant-their-honor-should-also-be-taken-care-of-mohali-news-pkl378098087","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी आंतकी नहीं, उनके सम्मान का भी रखा जाए ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी आंतकी नहीं, उनके सम्मान का भी रखा जाए ख्याल
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के चलते पहले ही कारोबारी परेशान चल रहे हैं। वहीं, जिले में कुछ जगह पुलिस मुलाजिम भी दुकानें बंद करवाने के नाम पर जानबूझकर दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। ग्राहकों के सामने दुकानदारों से गलत शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें जलील किया जा रहा है। ऐसे कई केस मोहाली व्यापार मंडल के पास शनिवार को पहुंचे हैं। इसके बाद व्यापार मंडल ने तुरंत इसका संज्ञान लेकर मामले को ट्विट कर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तक पहुंचाया है। उन्होंने उस वीडियो को भी सीएम को अटैच किया है। जिसमें पुलिस वाले दुकानदारों को परेशान करते दिख रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि कारोबारी आतंकी नहीं है। ऐसे पुलिस वालों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा इस प्रकार की स्थिति न बने। इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारियों की ओर से संघर्ष किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से अब जिले में दुकानों का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक है। लेकिन मोहाली शहर के अदंर कई जगह पुलिस वाले दुकानदारों को दुकानें बंद करने के समय आकर परेशान करते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान जब ग्राहकों लाइनों में लगे होते हैं, तो पुलिस वाले गाली गलौच देने से भी पीछे नहीं रहते हैं। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि यह गंभीर मामला है। इस संबंधी शिकायत उन तक पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने इस संबंधी सीएम को ट्विट कर सारी जानकारी भेज दी है। इसके साथ ही मांग की है कि ऐसे पुलिस मुलाजिमों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिससे दोबारा कोई इस तरह की भूल न करे।
विज्ञापन
डीसी को भी दी जानकारी
विनीत वर्मा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में डीसी मोहाली गिरीश दियालन को भी अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही वह उक्त पुलिस मुलाजिमों के पास लिखित में शिकायत देंगे। जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बने। विनीत का कहना है कि बिजनेसमैन कभी भी किसी तरह की उलझन बर्दाश्त नहीं करता है। वह लड़ाई झगड़ों से दूर रहता है। लेकिन जब व्यापारी को इस तरह परेशान किया जाएगा, तो वह कारोबार नहीं कर पाएगा।