{"_id":"614f8ace8ebc3e0a283799d0","slug":"businessmen-made-the-industry-sector-strong-in-75-years-agarwal-mohali-news-pkl428027295","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों ने 75 साल में इंडस्ट्री सेक्टर को बनाया मजबूत : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों ने 75 साल में इंडस्ट्री सेक्टर को बनाया मजबूत : अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। आजादी के बाद बीते 75 वर्षों के कारोबारियों ने देश के अंदर इंडस्ट्री सेक्टर को मजबूत करने के लिए गंभीर से गंभीर परिस्थितियाें का डटकर सामना किया। ये शब्द मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे वाणिज्यक सप्ताह अभियान के तहत इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम में कहे। उनका कहना है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद देश के अंदर इंडस्ट्री सेक्टर के अंदर कितना बदलाव आया और इंडस्ट्री के इस बदलाव के बाद लोगों की जीवनशैली पर क्या असर देखने को मिला। वो सब प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिले के एडीसी (डी) हिमांशु अग्रवाल और एडीसी (जी) प्रोमिला शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर किया। इसका मकसद कारोबारियों द्वारा बनाई जाने वाले प्रोडक्ट को अपने देश से बाहर विदेशों तक प्रमोट करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रति अवेयर करना था। एसोसिएशन प्रधान अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शहर की इंडस्ट्री के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किसी चैलेंज से कम नहीं होता और हमारे लिए भी एक बड़ा चैलेंज था। ये वाणिज्यक सप्ताह केंद्र सरकार द्वारा 100 जिलों में मनाया जा रहा है, जिसका आयोजन 20 से 26 सितंबर तक किया जाना है। दूसरी ओर, इस पूरे सप्ताह के दौरान अभी तक पंजाब के जिला जालंधर द्वारा इसका आयोजन किया गया है और उनके बाद मोहाली जिले द्वारा शनिवार को वाणिज्यक सप्ताह के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया।
एमएसएमई सेक्टर को मिलने वाली स्कीमें बताईं
इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के जीएम मनमोहिंदर सिंह ने कारोबारियों को एमएसएमई सेक्टर को मिलने वाली स्कीमों संबंधी जानकारी दी और बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कीमें चला रखी है। वहीं, एमएसएमई से जुड़ा यदि कोई कारोबारी अपने बिजनेस अपने देश से बाहर विदेशों तक पहुंचाना चाहता है तो उसकी मदद के सरकार द्वारा सारी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद हैं। इस मौके पर लुधियाना फोरन ट्रेड डेवेल्पमेंट ऑफिसर विवेक सभ्रवाल, एमएसएमई(डीआई) लुधियाना के डायरेक्टर वरिन्दर शर्मा, लीड डिस्ट्रिक मैनेजर उपकार सिंह के अलावा पीएनबी से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
्र