{"_id":"611ebbb98ebc3e7a211305ac","slug":"buses-will-gallop-on-balongi-road-from-phase-11-the-road-will-be-ready-soon-mohali-news-pkl4239677198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-11 से बलौंगी रोड़ पर सरपट दौडे़ंगी बसें, जल्दी बनकर तैयार होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-11 से बलौंगी रोड़ पर सरपट दौडे़ंगी बसें, जल्दी बनकर तैयार होगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सीवरेज लाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद करीब 15 महीने से बंद पड़ी इलाके की सेकेंड लाइफलाइन फेज-11 से बलौंगी रोड पर जल्दी ही पूरी तरह से आवाजाही शुरू हो जाएगी। नगर निगम की ओर से सड़क को नए सिरे से बनाने का काम किया जा रहा है। इसके बनने से जहां बसें सरपट दौडेंगी वहीं लोगों का सफर भी आसान होगा। साथ ही शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक जाम की दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा सड़क हादसे भी रुकेंगे। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने वीरवार को अपनी टीम के साथ मिलकर फेज-11 बाबा व्हाइट हाउस से लेकर फेज-10 तक बनी सड़क को लोगों के लिए खुलवा दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि अगले 10 दिनों में फेज-10 से कुंभड़ा लाइट प्वाइंट तक यह सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पिछले साल कोरोना काल में उक्त सड़क पर नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। इस काम के लिए पूरी सड़क को खोद दिया गया था। करीब 10 किलोमीटर इस सड़क की गहरी खुदाई की गई थी और इसके बाद सड़क को बंद कर दिया गया था। जबकि सड़क के दोनों ओर के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। इस वजह से शहर की अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही थी। रोजाना लोग दिक्कत उठा रहे थे। इतना ही नहीं इस वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। इस मामले को अमर उजाला की ओर से गंभीरता से उठाया गया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को इस सड़क को पूरा बनाने की याद आई थी। साथ ही 10 करोड़ की लागत से इस सड़क बनाने का फैसला लिया गया, लेकिन इसी बीच बरसात के चलते यह काम अधर में लटक गया था।
पानी सप्लाई की स्थिति सुधारने पर जोर
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि सीवरेज के अलावा मोहाली में पानी की सप्लाई की स्थिति को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। बाकायदा आटोमैटिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। यह काम बड़ी ही तेज गति से किया जा रहा है। इतना ही नहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अति आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं और इनमें क्लोरीन मिलाने की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा तेज सप्लाई देने के लिए बूस्टर भी लगाए जा रहे हैं।