फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bus service, city bus service, mohali city bus service, mohali roadways transport

दिसंबर तक मोहल की सड़कों पर दौड़ेंगी सिटी बसें, प्रपोजल तैयार

Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
bus service, city bus service, mohali city bus service, mohali roadways transport
bus - फोटो : Amar Ujala
 शहर के लोगों को दिसंबर तक हर हाल में सिटी बस सर्विस का तोहफा मिल जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई। हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पास हो चुका है। वहीं, प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को मेयर कुलवंत सिंह ने एक मीटिंग के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया सिटी बस चलाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो कि जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिटी बस सर्विस में गमाडा, नगर काउंसिल खरड़, नगर काउंसिल जीरकपुर और नगर निगम मोहाली का हिस्सा रहेगा। सभी एजेंसियां क्रमश: 35, 22.5, 22.5 और 20 फीसदी का भुगतान करेंगी। वही, बसें मोहाली, खरड़, जीकरपुर और चंडीगढ़ तक जाएंगीं। प्रत्येक रूट पर चार से आठ बसें चलेगी। रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया। इसके लिए पार्षदों से सुझाव लिए गए हैं। इसके बाद बसों के रूट फाइनल किउ गए हैं। इससे पहले शहर में सब जगह बस स्टाप भी तैैयार कर लिए गए है, ताकि बस सर्विस शुरू होने के बाद लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े।
विज्ञापन


40 साल से है चंडीगढ़ के सहारे
शहर को बसे हुए 40 साल हो गए हैं। लेकिन शहर में अभी तक भी कोई अपनी बस सर्विस नहीं थी। लोग 40 साल से चंडीगढ़ द्वारा चलाई जाने वाली बस सर्विस पर निर्भर थे। लेकिन चंडीगढ़ द्वारा चलाई जाने वाली बसों के रूट काफी सीमित थे। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सबसे ज्यादा इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लोग परेशान होते थे। इसके बाद नगर निगम ने इस तरफ ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन लेकर बसें चलाने की थी तैयारी
जब नगर निगम नया बना था तो मेयर कुलवंत सिंह ने साफ किया था कि शहर में हर हाल में सिटी बस सर्विस चलाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो बैंकों से लोन भी लेना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ किया था कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को सुविधा मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed