{"_id":"6a3d93e0342c34e6990affdc","slug":"bus-hits-woman-waiting-for-a-cab-case-registered-against-driver-mohali-news-c-71-1-mli1017-144002-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कैब का इंतजार कर रही महिला को बस ने मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कैब का इंतजार कर रही महिला को बस ने मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला हाईवे पर एक महिला को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। महिला ऑनलाइन बुक की गई कैब का इंतजार कर रही थी और इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के बस चालक बलविंदर कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोहाली निवासी रेखा ने बताया कि यह घटना 14 जून को हुई थी। वह अपनी बहन के साथ डेराबस्सी आई थी। डी-मार्ट से खरीदारी के बाद होटल कलियो के पास कैब का इंतजार कर रही थी। जीरकपुर की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने कार ओवरटेक करते समय उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक रेखा को काफी दूर तक घसीटता ले गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है।
पुलिस कार्रवाई और घटना का विवरण
पुलिस ने रेखा की शिकायत पर बस चालक बलविंदर कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बलविंदर कुमार नारायणगढ़, अंबाला का निवासी है। कांस्टेबल धरमराज ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।