फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bus and tipper collide, 8 passengers injured

बस और टिप्पर की जोरदार भिड़ंत, 8 सवारियों को आई चोट

Sun, 08 Aug 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bus and tipper collide, 8 passengers injured
हादसाग्रस्त वाहन। - फोटो : MOHALI
नयागांव। मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ इलाके में ओमेक्स के सामने शनिवार दोपहर एक बस और रेत से भरे टिप्पर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के दौरान बस में सवार 8 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीटीयू की एक बस कुराली से चंडीगढ़ आ रही थी। यह ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकलती है। बस गांव पड़ोल से चंडीगढ़ आने के लिए जैसे ही चंडीगढ़-कुराली हाईवे पर चढ़ी तो कुराली से आ रहे रेत से भरे एक टिप्पर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भिडंत इतनी तेज थी कि बस रोड के बीच डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई। अगर बस पेड़ से नहीं टकराती तो पलट सकती थी। टक्कर के समय बस में कुल 15-20 सवारियां थीं। जिनमें से 6-8 सवारियों को चोट लगी है। सभी चोटिल सवारियों को जीएमसीएच-16 मे भर्ती करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां पर पहले भी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां हाईवे पर वाहनों की गति बहुत ज्यादा होती है। इस मोड़ पर कोई ट्रैफिक कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में किसी भी सवारी की जान नहीं गई। बस पेड़ से टकराने पर बचाव हो गया। यहां आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और बस से सभी सवारियों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेज दिया गया। मुल्लांपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed