फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Burned car hit by road roller

रोड रोलर से टकरा जली कार

Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Burned car hit by road roller
हादसे के दौरान जली कार और रोड रोलर। - फोटो : MOHALI
मोहाली/खरड़। शहर में शनिवार रात को न्यू सन्नी एनक्लेव के एंट्री प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार और रोड रोलर में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई और रोड रोलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के दौरान कार में सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए। तीनों के जख्मी होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के दौरान सड़क किनारे एक चाय वाले का खोखा और न्यू सन्नी एनक्लेव के एंट्री प्वाइंट पर लगी सजावटी तोप को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया और कई पेड़ों को जड़ों से उखाड़ फेंका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार वरना कार एयरपोर्ट रोड से खरड़ की ओर आ रही थी। जैैसे ही यह कार न्यू सन्नी एनक्लेव के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे से गुजरी तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में होने के कारण कार ने न्यू सन्नी एनक्लेव के एंट्री प्वाइंट पर सड़क किनारे सजावट के लिए रखी गई तोप को तोड़ते हुए वहीं सड़क किनारे बने एक रामपाल नामक व्यक्ति के चाय के खोखे को तोड़ते हुए पेड़ों के बीच जाकर एक साइड पलट गई। इस मौके पर जमा हुए लोगों ने जैसे ही कार में सवार तीन युवकों को बाहर निकाला तो कार में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई और कार को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही सर्विस रोड पर खड़े एक रोड रोलर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया और रोड रोलर का कैबिन जल गया। इस हादसे में जख्मी हुए तीनों कार सवार युवकों को लोगों ने खरड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खरड़ सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को पूरा दिन जली हुई कार सड़क किनारे पेड़ों के बीच पड़ी रही और पुलिस ने कार को मौके से नहीं उठाया। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने बताया कि चाय के खोखे वाले और रोड रोलर मालिक के साथ युवकों के समझौते की बात चल रही है। अभी किसी ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed