{"_id":"674788bc948d4e2624034f14","slug":"bullet-fitted-with-gps-parked-outside-the-gym-stolen-caught-mohali-news-c-16-1-pkl1016-572702-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जिम के बाहर खड़ी जीपीएस लगी बुलेट चोरी, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जिम के बाहर खड़ी जीपीएस लगी बुलेट चोरी, दबोचा
विज्ञापन
डेराबस्सी। हाईवे पर स्थित एक जिम के बाहर से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गया। मोटरसाइकिल में जीपीएस लगा था। मोटरसाइकिल मालिक ने लोकेशन ट्रेस कर दो-तीन घंटे में ही चोर को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और चोर को पुलिस हवाले कर दिया।
इस मामले में गुरविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी रौनी मोहल्ला डेराबस्सी ने बताया कि वह हर रोज चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित जिम में जाता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे जब वह जिम से बाहर आया तो देखा मोटरसाइकिल गायब थी। उसने मोटरसाइकिल में जीपीएस सिस्टम लगाया हुआ था। उसने अपने मोबाइल में लोकेशन ट्रेस की तो देखा कि हैबतपुर मार्ग पर स्थित गुलमोहर सिटी के पास जंगल में उसकी लोकेशन आ रही थी। जंगलों में ढूंढने में काफी देर बाद उन्हें गुलमोहर सिटी सोसाइटी में उक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई जहां चोर ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट उतार कर दूसरी लगा दी। गुरविंदर ने बताया कि उक्त चोर भी उसी के साथ जिम में एक्सरसाइज करने आता है और उसकी मोटरसाइकिल की एक चाबी करीब महीने पहले जिम से ही गुम हो गई थी जिसे उक्त शातिर चोर ने चुरा ली थी और आज मौका देख जिम के बाहर से मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गया। उक्त चोर की पहले अच्छी खबर ली गई जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई और उसे पुलिस हवाले कर दिया। चोर की पहचान मनकीरत वासी गुलमोहर सिटी सोसायटी के तौर पर हुई है जो मोहाली बीपीओ सेंटर में कार्यरत था। मौके पर दो तीन अन्य संदिग्ध दो पहिया वाहन भी मिले जिनकी पुलिस द्वारा जांच और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डेराबस्सी005- मौके से बरामद मोटरसाइकिल जिसकी नंबर प्लेट भी बदल दी