{"_id":"667b76007de8e037f2010bd4","slug":"brother-in-law-and-his-son-beat-him-up-for-demanding-share-in-property-mohali-news-c-71-1-mli1007-116129-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने पर जेठ और उसके बेटे ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने पर जेठ और उसके बेटे ने पीटा
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा में प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने पर बड़े भाई और उसके बेटे ने दंपती को पीटा। इस मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
लांडरा निवासी सुमन ने बताया कि उसका 25 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। वह अपने सास, जेठ जेठानी के साथ एक घर में रहती है। काफी समय से वह अपनी सास को प्रॉपर्टी में जितना हिस्सा बनता है वो मांग रहे हैं। क्योंकि जिस घर में वह रहते है, वहां पानी का कनेक्शन नहीं दिया है, जिस कारण उसे काफी परेशानी होती है। सोमवार को जब उसके पति ने मां से हिस्से की बात की तो वहां बड़े भाई और उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह उसे बचाने के लिए गई तो उसके साथ भी खींचा-तानी की जिसमें उसके चोट लगी है। इसके बाद बेटे ने मां बाप को अस्पताल में भर्ती कराया।