फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brother and relative stole case file to save rape accused, case registered

Mohali News: दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए भाई और रिश्तेदार ने चुराई केस फाइल, केस दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother and relative stole case file to save rape accused, case registered
मोहाली। फेज-8 के पुलिस थाने से दुष्कर्म के आरोपी के भाई और उसके रिश्तेदार ने आरोपी को बचाने के लिए केस की फाइल ही चोरी कर ली। आरोपियों की पहचान आरोपी के भाई सौरव और रिश्तेदार शिवम दोनों निवासी गांव कुंभड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि वह एक केस में जांच अधिकारी के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। 26 सितंबर को वह दुष्कर्म के आरोपी गौरव उर्फ गगनदीप कुमार निवासी कुंभड़ा को गिरफ्तार करके थाने पहुंचे। इसके खिलाफ नवंबर 2022 में केस दर्ज किया गया था। इतनी देर में उन्हें किसी का फोन आया तो वह फोन पर बात करते हुए थाने से बाहर चले गए। जब वे वापस आए तो आरोपी गौरव की टेबल पर रखी केस फाइल अपनी जगह पर नहीं थी। इस फाइल में केस से जुड़े अहम दस्तावेज थे। उन्होंने अपने तौर पर फाइल को काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि केस फाइल उसका भाई सौरव और रिश्तेदार शिवम चोरी करके ले गए हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed