फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brahma Kumaris tied rakhi to the Speaker of the Legislative Assembly and the Health Minister

विधान सभा अध्यक्ष और सेहत मंत्री को ब्रह्माकुमारियों ने बांधी राखी

Sun, 22 Aug 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris tied rakhi to the Speaker of the Legislative Assembly and the Health Minister
मोहाली। रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत ब्रह्माकुमारियों ने शनिवार को विधान सभा अध्यक्ष और सेहत मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को राखी बांधी। ब्रह्माकुमारियों की ओर से 9 दिवसीय रक्षाबंधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मोहाली के सभी अधिकारियों और प्रमुख शख्सियत को राखी बांधकर उसका आध्यात्मिक महत्व ब्रह्माकुमारी बहनें समझा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इसी कार्यक्रम के तहत मोहाली-रोपड़ सर्कल के राजयोग केंद्रों की प्रभारी ब्रह्माकुमारी प्रेमलता की अगुवाई में एक दल ने विधान सभा स्पीकर केपीएस राणा, सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग को राखी बांधी। पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर और माई भागो आर्म्ड प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट (गर्ल्स) जैसे संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल सहित पुडा और गमाडा के मुख्य प्रशासकों को भी राखी बांधी। सभी को ब्रह्म कुमारी प्रेम लता ने पांच दोषों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन में शांति, एकता, प्रेम, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे के लिए गुणों और मूल्यों को विकसित करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ब्रह्माकुमारियों ने अब तक जिन शख्सियतों को राखी बांधी है उनमें केपीएस राणा, स्पीकर, पंजाब विधानसभा, बलबीर सिंह सिद्धू, सेहत एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री, पंजाब, जगमोहन सिंह कांग, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब, रमन बहल, चेयरमैन, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य प्रशासक, गमाडा, विनय वुबनानी, मुख्य प्रशासक, पुडा, मोहाली, तनु कश्यप, प्रबंध निदेशक, पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम, रवि भगत, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, मोहाली, बीके उप्पल, पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस, पंजाब, एल के यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस पंजाब, विभा राज, एडीजीपी, विजिलेंस, पंजाब, मेजर जनरल आई.पी. सिंह, निदेशक, माई भागो एएफपीआई (लड़कियां), पंजाब, विशाल चौहान, मुख्य वन संरक्षक, मोहाली, सुरिंदर पाल सिंह पीसीएस, उप सचिव, मंडी बोर्ड पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed