{"_id":"572e1bc74f1c1b0f7e5cd074","slug":"book-release-mohali-writer-book-release-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक भंडारी नादिर की किताब ‘मेरा सफर’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक भंडारी नादिर की किताब ‘मेरा सफर’ का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
अशोक भंडारी नादिर की किताब ‘मेरा सफर’ का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन भवन में शनिवार को एक साहित्यक समागम और आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समागम में एमआईए के सीनियर सदस्य व उद्योगपति एवं साहित्यकार अशोक भंडारी नादिर द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘मेरा सफर’ का विमोचन किया गया। समागम में प्रसिद्घ साहित्यकार व लेखक किदार नाथ किदर चेयरमैन किदार अदबी ट्रस्ट मुख्य मेहमान थे। उन्होंने नागालैंड एवं मनीपुर के पूर्व राज्यपाल डॉ. अश्वनी कुमार और मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान संजीव वशिष्ट और पुआदी पंजाबी सथ के मुखी मनमोहन सिंह दांऊ के साथ ‘मेरा सफर’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक अशोक भंडारी नादिर ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मेरा सफर की कुछ कविताएं सुनाई। पुस्तक पर साहित्यकार श्रीराम अर्श, पूर्व आईएएस अधिकारी मोंगा, जगदीप कौर नूरानी ने रचनाएं पेश की।
इस मुद्दे पर है किताब
पुस्तक के बारे में लेखक अशोक भंडारी नादिर ने बताया कि यह उनकी दूसरी पुस्तक है। इसमें कुल 217 नज्में हैं। पुस्तक ‘मेरा सफर’ में पंजाब में चल रहे एसवाईएल मुद्दे के अलावा इश्क मोहब्बत, आतंकवाद के अलावा कई ऐसी नज्में हैं। इससे पहले उनकी पहली पुस्तक पहला सफर थी। जिसमें हिन्द-पाक दोस्ती के अलावा कई ऐसी नज्में थीं, जिनको उनके प्रशंसकों ने खूब पंसद किया था। इस मौके पर एमआईए भवन में लेखक द्वारा स्क्रैप से तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका शुभारंभ डॉ. अश्वनी कुमार ने किया।