{"_id":"6838b4d8b347d63c300b6467","slug":"blast-in-ac-in-nagar-parishad-eos-office-officers-and-employees-narrowly-escape-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129589-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर परिषद ईओ के दफ्तर में एसी में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर परिषद ईओ के दफ्तर में एसी में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
जीरकपुर। वीरवार शाम करीब सवा चार बजे नगर परिषद के ईओ के दफ्तर में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दफ्तर में इस समय अधिकारी और कई कर्मचारी मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही सभी ने बाहर भागकर जान बचाई। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने एंटी फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है के ब्लास्ट शाॅर्ट सर्किट से हुआ था। आग पर काबू पाने में करीब 20 मिनट लगे।
जानकारी के अनुसार लोगों को उनकी इमारतों के लिए फायर एनओसी देने वाले विभाग नगर परिषद के पास खुद की इमारत की ही दमकल विभाग से फायर एनओसी नहीं ली गई है। जबकि पिछले साल यह मुद्दा उठा था और दमकल विभाग ने पहुंचकर नगर परिषद दफ्तर में जांच करने के बाद फायर सेफ्टी सिस्टम न होने और अन्य खामियों की जानकारी दी थी। इसके बाद नगर परिषद को फायर एनओसी के लिए कहा था। इस पर परिषद ने फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक कर करने के लिए 17 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था, लेकिन किसी ने नहीं भरा था। वहीं ईओ जगजीत सिंह जज ने कहा कि एसी में शाॅर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ था। कर्मयारियों ने आग बुझा दी थी। एनओसी के बारे में पता कर लेता हूं।