फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP announced to win the hearts of farmers and common people with manifesto

भाजपा ने घोषणा पत्र से किया किसान और आम लोगों के दिल जीतने का प्रसास

Fri, 12 Feb 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP announced to win the hearts of farmers and common people with manifesto
मोहाली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से वीरवार को नगर निगम चुनाव संबंधी 31 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया गया। किसानों की नाराजगी का सामना कर रही भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों और आम लोगों को खुश करने की पूरी कोशिश की है। कोई बड़ा वायदा न कर लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर चुनावी घोषणा पत्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इस घोषणा पत्र में एक ओर जहां पूरे शहर में नई आधुनिक किसान मंडियां खोलने का वायदा किया गया है। वहीं, 24 घंटे पानी की सुविधा, प्रॉपर्टी टैक्स को तर्कसंगत बनाना, सुरक्षा गेट और अति आधुनिक कैमरे और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए एक मोबाइल एप बनाने का वायदा किया गया है। इसके अलावा नगर निगम की कार्रवाई का ऑनलाइन प्रसारण और नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के लिए सेक्टर-79 स्थित एक होटल में समागम आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता केडी भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी, संजीव वशिष्ट, जगदीप सिंह औजला और जगजोत सिंह लाली मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो वायदे किए गए हैं, वह उनकी पार्टी नगर निगम चुनाव जीतने के बाद पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी पहली बार नगर निगम चुनाव में शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र से लोगों को पूरी तरह से रिझाने की कोशिश की। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुख रूप से मोहाली नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करना, मोहाली की अलग-अलग जगह पर किसान मंडियों का निर्माण करना, नगर निगम के हाउस की कार्रवाई का ऑनलाइन प्रसारण करवाना शामिल किया गया है, जिससे लोग इससे वाकिफ रहें कि उनके नेता क्या कर रहे हैं। प्रत्येक वार्ड का विकास उचित तरीके से करना। निगम के अधीन आते गांवों मे पार्क, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट्स का इंतजाम करना, गलियों को एक जैसा बनाना, गलियों और सड़कों में सीवरेज की लीकेज रोकना। जहां भी भूमिगत सेेवाओं की मरम्मत की जाती है, उनके मलबे को तुरंत हटाना और सड़कों का निर्माण करना, रिहायशी इलाकों में मकान नंबरों की नई नंबर प्लेट्स लगाना। रिहायशी एरिया में सुरक्षा गेट लगाने, लोगों की शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा करना, इसके लिए एक मोबाइल एप बनाना। प्रॉपर्टी टैक्स को तर्कसंगत बनाना और ऑनलाइन भरने की सुविधा देना। शहर के मौजूदा श्मशान घाट को अपडेट करना और एक नया श्मशान घाट बनाना। मौजूदा फायर स्टेशन को अपग्रेड करके एक नया फायर स्टेशन बनाना। चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर में साइकिल ट्रैक बनाना। सभी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाना, इलाके की भलाई के लिए वार्ड कमेटियां गठित करना, सिटी बस सर्विस शुरू करवाना, एलईडी लाट्स, सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य की घर पर ही जांच के लिए एक स्पेशल बस चलाना, आवारा कुत्तों की समस्या से मुक्ति, रिहायशी इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग को यकीनी बनाना। बाजारों के कॉरिडोर को खुला करना। कम्युनिटी सेंटर को अपग्रेड करना, नियमित सैनिटेशन और फॉगिंग ड्राइव, पैदल यात्रियों के लिए सड़क सुरक्षा, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या का हल करना और 24 घंटे पानी की सुविधा का इंतजाम करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed