फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP and farmers face to face at the inauguration of BJP election office

Mohali News: भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर भाजपा और किसान आमने-सामने

Sun, 05 May 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
BJP and farmers face to face at the inauguration of BJP election office
लालड़ू। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महारानी परनीत कौर का लालड़ू में चुनाव कार्यालय खोलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और किसान आमने-सामने हो गए। इस बीच दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। किसान यूनियनों ने जहां मोदी सरकार मुर्दाबाद और सरकार पर वादा खिलाफी करने के नारे लगाए। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बार 400 पार के नारे लगाए।
विज्ञापन

बता दें कि पहले से निर्धारित भाजपा के चुनाव कार्यालय लालड़ू का उद्घाटन प्रत्याशी परनीत कौर की बेटी जयइंदर कौर ने करना था। इसकी जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सिधुपुर, भाकियू लाखोवाल, भाकियू उगराहां और भाकियू राजेवाल ने जयइंदर कौर के कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला किया और तय समय पर भाजपा के नए खुले कार्यालय में सामने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा और कई वरिष्ठ अधिकारी, एएसपी डेराबस्सी सहित हलका डेराबस्सी के सभी पुलिस स्टेशनों के प्रमुख और अन्य कर्मचारी के अलावा पुलिस बल और कमांडो भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


किसानों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के साथ लगती सर्विस रोड और ड्रेनेज नाले के ढक्कनों पर खड़े होकर अपना रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों की मांग थी कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने वाले नेता उनके सवालों का जवाब दें। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 बजे जयइंदर कौर अपने समर्थक भाजपा नेता एसएमएस संधू के साथ दफ्तर पहुंचीं। जिन्हें पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफ्तर लेकर पहुंची। इसके बाद जयइंदर कौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा किसानों के हक में खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके परिवार के साथ धक्का किया है, इस कारण उनके परिवार को पार्टी बदलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आप एक बार महारानी परनीत कौर को जिताकर भेजिए, वह केंद्र में मंत्री जरूर बनेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रही अधिकतर योजनाएं केंद्रीय योजना की हैं जिसे पंजाब सरकार अपनी योजनाओं की घोषणा कर अपना नाम चमका रही है। उनके भाषण के दौरान किसान संगठन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद जयइंदर कौर किसानों से बात किए बिना ही डेराबस्सी की और रवाना हो गईं। वहां काफी संख्या में महिलाएं और भाजपा समर्थक मौजूद थे।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राणा, मनप्रीत सिंह बन्नी संधू, गुरमीत टिवाणा, राजपाल राणा, राजीव शर्मा और संजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed