फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike riders snatched two thousand rupees from an engineer walking on foot

Mohali News: बाइक सवारों ने पैदल जा रहे इंजीनियर से छीने दो हजार रुपए

Sun, 27 Oct 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched two thousand rupees from an engineer walking on foot
मोहाली। फेज-6 के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में काम करने वाले एक व्यक्ति से बाइक सवार दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वह बस पकड़ने के लिए आईएसबीटी से फेज-6 की तरफ पैदल जा रहा था। रास्ते में बाइक पर आए दो युवकों ने उसे मारपीट करके पैसे छीन लिए। फेज-1 थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला होशियारपुर के गांव बाड़ी के रहने वाले गोविंद लाल ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में सर्विस इंजीनियर के रूप में काम करता है। वह सुबह करीब 4 बजे फेज-6 स्थित आईएसबीटी पहुंचा। वहां बसें नहीं रुकने पर उसने पैदल ही फेज-6 सिविल अस्पताल के सामने वाले बस स्टैंड की ओर निकलने का फैसला किया।
विज्ञापन

वह सुबह साढ़े चार बजे दारा चौक पार कर रहा था, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे घेर लिया। एक युवक ने उसे गले से पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक उसकी कमीज की जेब से पैसे निकालने लगा। गोविंद ने 2 हजार रुपए को हाथ में पकड़ रखा था लेकिन युवकों ने उसे धक्का देकर पैसे छीन लिए और बाइक पर भाग निकले। हालांकि, गोविंद ने भाग रहे युवकों की बाइक का नंबर पढ़ लिया। इसके बाद उसने थाने जाकर लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed