फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike riders snatched the chain of an Activa rider on VIP Road

Mohali News: वीआईपी रोड पर बाइक सवारों ने एक्टिवा सवार की चेन झपटी

Sat, 13 Sep 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched the chain of an Activa rider on VIP Road
जीरकपुर। राजस्थान निवासी हितेश के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। चेन तीन तोले की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन

हितेश इन दिनों अपने मित्र के घर बादल कॉलोनी जीरकपुर में रुका हुआ है। वीरवार रात करीब 11 बजे वह अपनी एक्टिवा पर वीआईपी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। जब वे जैपुनिया से नाभा साहिब की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तो पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके गले की सोने की चेन झपट ली। उन्होंने बताया कि चेन करीब तीन तोले की है। हितेश ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, मगर अनजान होने के कारण आरोपियों को नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने न तो मौके का मुआयना किया और न ही एफआईआर दर्ज की। उल्टा उनसे कहा जा रहा है कि वे खुद सीसीटीवी फुटेज निकाल कर लाएं। उधर थाना जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed