{"_id":"60b14cb38ebc3e00b03080bd","slug":"bike-riders-pelted-two-women-with-gold-chains-at-different-places-the-first-incident-in-phase-1-and-the-second-in-sohana-mohali-news-pkl414848525","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने अलग-अलग जगह दो महिलाओं से झपटी सोने की चेन, पहली वारदात फेज-1 में और दूसरी सोहाना में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने अलग-अलग जगह दो महिलाओं से झपटी सोने की चेन, पहली वारदात फेज-1 में और दूसरी सोहाना में हुई
विज्ञापन
मोहाली। शहर में दो जगह चेन झपटमारी के मामले सामने आए हैं। थाना फेज-1 के इलाके में घर के बाहर खड़ी महिला से दो पल्सर बाइक सवार सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक सवार दो युवक अचानक आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। दोनों युवकों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। यह वारदात इतनी जल्दी हुई कि वह कुछ समझ नहीं पाई। उनकी शिकायत पर थाना फेज-1 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है।
दूसरा मामला सोहाना थाने के इलाके में सामने आया है। जीरकपुर निवासी महिला काजल ने बताया कि वह अपने जानकार के साथ बांकरपुर में माथा टेकने गई थी। जब वह रास्ते में पानी पीने के लिए ट्यूबवेल पर रुके तो वहां पर बाइक सवार तीन युवक आए और आते ही उन्होंने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कोरोना काल में इस तरह बढ़ रहे झपटमारी के मामले पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।