फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider escaped by snatching purse from engineer

इंजीनियर से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider escaped by snatching purse from engineer
खरड़। मोहाली के एक सर्विस स्टेशन में बतौर सर्विस इंजीनियर काम कर रहे सुखजिंदर सिंह के साथ गांव रोड़ा के पास बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की और पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में सुखजिंदर सिंह ने कहा कि वह कंपनी के काम से मोहाली से रंधावा रोड होते हुए गडांगा जा रहा था। जब वह गांव रोड़ा को पार करके एसवाईएल से थोड़ा आगे जाकर रुका तो गांव गडांगा की ओर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए, जिन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बाइक सवार सुखजिंदर सिंह से नकदी व अन्य सामान मांगने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसपर तेजधार चीज से हमला कर दिया। इस दौरान इन युवकों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और जाते-जाते टूल किट और बाइक की चाबी भी ले गए। सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उसके पर्स में लगभग चार हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस तथा आधार कार्ड था। सुखजिंदर सिंह की शिकायत पर खरड़ सिटी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed