फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies in collision with canter

Mohali News: कैंटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sun, 14 Sep 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with canter
खरड़। गांव बडाली में एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रहे एक बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार रजिंदर सिंह निवासी गांव बडाला नया शहर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रजिंदर सिंह को उसके परिवार वाले तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ ले गए, वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने रजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रजिंदर सिंह और उसका भाई गुरिंदर सिंह दोनों अपने-अपने टू व्हीलर पर गांव मदनहेड़ी से वापस अपने घर बडाला नया शहर लौट रहे थे। गांव बडाली अंबिका नर्सिंग काॅलेज के निकट पहुंचने पर खरड़ की तरफ से आ रहे एक कैंटर ट्रक नंबर पीबी-65-बी ई- 6991 के चालक ने बाइक सवार रजिंदर सिंह को टक्कर मार दी। घायल रजिंदर सिंह के भाई गुरिंदर सिंह ने अपने भाई को संभाला। इसी बीच कैंटर चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। खरड़ सदर पुलिस ने गुरिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed