फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies after being hit by a pickup vehicle

पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a pickup vehicle
कुराली। कुराली-रेलवे ओवरब्रिज पर पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद पिकअप गाडड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार को आधी रात उस समय हुआ जब रेलवे ओवरब्रिज पर एक पिकअप गाड़ी ने एक बाइकसवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइकसवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी वार्ड नंबर-17 कुराली के रूप में हुई है। सिटी थाने के एएसआई बलविंदर सिहं ने बताया कि आरोपी पिकअप गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही वाहन चालक को तलाश कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम करवार शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कृष्ण सिंह के परिवार में पत्नी के साथ दो बेटियां और और एक बेटा है और वह राज मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर लाइटें बंद होने से हो रहे हादसे
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ प्रोफेसर अजीत सिंह बैंस ने कहा कि रूपनगर रोड पर उक्त रेलवे ओवरब्रिज के दोनों और लगी लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इस कारण सर्दी में धुंध होने के कारण यहां कुछ भी दिखाई नहीं देता, इस कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में वह कई बार नगर काउंसिल और संबंधित विभाग को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। शनिवार की रात भी अगर ओवरब्रिज के दोनों ओर लाइटें जली होती तो शायद यह हादसा न होता और कृष्ण सिंह की जान न जाती। अजीत सिंह बैंस सहित शहर निवासियों ने यहां जल्द से जल्द लाइटों को चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed