फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike driver killed, one injured in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक चालक की मौत, एक जख्मी

Tue, 12 Apr 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bike driver killed, one injured in collision with unknown vehicle
लालड़ू। शहर की समगोली-खेड़ी जट्टा संपर्क सड़क पर पुनसर के नजदीक एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टा के रूप में हुई है। जख्मी व्यक्ति का इलाज जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी बलजिन्द्र सिंह को दी शिकायत में मृतक के बेटे हरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता राजिंदर सिंह अपने बाइक पर अनाज मंडी समगोली से अपने गांव आ रहे थे। उनके पीछे उन्हीं के गांव का जसमेर सिंह बैठा हुआ था। जैसे ही वे गांव पुनसर के नजदीक पहुंचे तो पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसके पिता के बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जबकि उसके पिता और पीछे बैठा जसमेर सिंह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता राजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया और जसमेर को जीएमसीएच चंडीगढ़ भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed