फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhakiyu Bhateri removed 74 smart electricity meters and handed them over to the officials.

Mohali News: भाकियू भटेड़ी ने 74 स्मार्ट बिजली मीटर निकालकर अधिकारियों को सौंपे

Wed, 10 Dec 2025 11:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhateri removed 74 smart electricity meters and handed them over to the officials.
लांडरां / बनूड़। किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से गांवों में लगे स्मार्ट बिजली मीटर निकालकर 10 दिसंबर को पावरकॉम ऑफिस में जमा करवाने के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन भटेड़ी कलां के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह रामपुर पूर्व सरपंच के नेतृत्व में 74 स्मार्ट बिजली मीटर निकालकर बनूड़ पावरकॉम और अधिकारियों को सौंपे गए। किसान मजदूर मोर्चा बिजली संशोधन बिल 2025 को राज्य में कभी लागू नहीं होने देगा और इस बिजली संशोधन बिल को रद्द करवाने के लिए बड़े संघर्ष की तैयारी की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में स्मार्ट बिजली मीटर हटाकर अधिकारियों को सौंपने का अभियान लगातार जारी रहेगा और इलाके में कोई भी स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्मार्ट बिजली मीटरों के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह रामपुर, ब्लॉक अध्यक्ष खेम सिंह, दिलबाग सिंह, लखविंदर सिंह लखी, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला महासचिव दिलबाग सिंह बबलू, मेजर सिंह पूर्व सरपंच रामनगर, बाबू सिंह पूर्व सरपंच रामपुर, गुरप्रीत सिंह रामपुर, हैप्पी, गुरविंदर सिंह राम नगर और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा ने 10 दिसंबर को गांवों में लगे स्मार्ट बिजली मीटरों को निकालकर पावरकॉम के दफ्तरों में जमा करने का न्योता दिया था। इस न्योते पर गांव रामनगर से 51 स्मार्ट बिजली मीटर और गांव रामपुर खुर्द से 23 स्मार्ट बिजली मीटर निकालकर बनूड़ में पावरकॉम के एसडीओ मेजर सिंह के पास जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed