{"_id":"5e7e56568ebc3e77b31a4aac","slug":"best-price-and-metro-wholesale-store-to-open-from-today-people-will-get-home-delivery-facility-mohali-news-pkl370803683","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे बेस्ट प्रॉइज और मेट्रो होलसेल स्टोर, लोगों को मिलेगी होम डिलीवरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे बेस्ट प्रॉइज और मेट्रो होलसेल स्टोर, लोगों को मिलेगी होम डिलीवरी की सुविधा
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए एहतियात बरतते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में कर्फ्यू लगाने के बाद से सभी स्टोर बंद थे। लेकिन अब शुक्रवार को बेस्ट प्राइज और मेट्रो होलसेल स्टोर को खोलने के लिए प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
बशर्ते स्टोर मालिकों को खाने-पीने की चीजों का सामान लोगों के घरों तक डिलीवर करना होगा, यानि होम डिलीवरी की व्यवस्था करनी होगी।
यह जानकारी सब-डिवीजन डेराबस्सी के एसडीएम कुलदीप बावा ने शुक्रवार को दी है। जीरकपुर के अंदर सबसे बड़ी आबादी को खाने-पीने की चीजों को मुहैया करवाने वाली बड़े होलसेल स्टोर बेस्ट प्राइज और मेट्रो स्टोर को बंद करने के निर्देश दे दिए थे। दूसरी ओर, उक्त स्टोर्स से बंद होने का असर यह हुआ कि जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के अंदरूनी हिस्सों की दुकानों में खाने-पीने वाले सामान की किल्लत होना शुरू हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, बेस्ट प्राइज और मेट्रो होलसेल स्टोर की स्थिति यह है कि जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के अधीन आने वाले क्षेत्रों के अधिकतर दुकानदार अपने सामान की खरीदारी उक्त दोनों स्टोर्स से करते हैं।
विज्ञापन
स्टोर को करनी होगी होम डिलीवरी: एसडीएम
बेस्ट प्राइज और मेट्रो स्टोर को प्रशासन की तरफ से खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए सामाजिक दूरी के फैसले को देखते हुए स्टोर मालिकों को केवल सामान की डिलीवरी घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
-कुलदीप बावा, एसडीएम, सब-डिवीजन डेराबस्सी।