फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Beheaded body found buried near Punjab Chief Minister's farmhouse, pet dog found it, two accused arrested and one looking for one

पंजाब के मुख्यमंत्री फार्महाउस के पास दबा मिला सिर कटा शव, पालतू कुत्ते ने ही ढूंढा, दो आरोपी काबू और एक की तलाश

Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Beheaded body found buried near Punjab Chief Minister's farmhouse, pet dog found it, two accused arrested and one looking for one
मोहाली....सीएम के फार्म हाउस के साथ मिला शव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई - फोटो : MOHALI
नयागांव(मोहाली)। 12 जून से लापता 42 वर्षीय व्यक्ति का सिर कटा शव मुख्यमंत्री के फार्महाउस के पास जमीन में गड़ा मिला। डीआईजी से लेकर जिले में तमाम आला अधिकारी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान गांव नगल निवासी सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। खास बात यह है कि इस शव को भी सुच्चा सिंह के पालतू कुत्ते रॉकी ने ही खोजा है। अभी तक सिर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

थाना मुल्लांपुर पुलिस ने सुच्चा सिंह की हत्या के आरोप में गांव परोल निवासी सतनाम सिंह सत्ती और गांव नगल निवासी देसराज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि तीसरे मुख्य आरोपी जागीर सिंह की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गांव नगल निवासी सुच्चा सिंह बकरी पालने का काम करता था। 12 जून की सुबह पास के गांव का जागीर सिंह बकरी का बाड़ा बनवाने के लिए उसे बुलाकर ले गया। इसके बाद से सुच्चा सिंह लौटा ही नहीं। परिवार ने दो दिन तलाशने के बाद 14 जून को थाना मुल्लांपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार सुबह परिजन अपने पालतू कुत्ते रॉकी के साथ उस जगह पहुंचे, जहां जागीर सिंह बाड़ा बनवाने की बात कह रहा था। यह जगह मुख्यमंत्री के फार्महाउस के साथ लगती है। इसी बीच सुच्चा सिंह का कुत्ता सूंघता हुआ फार्महाउस की दीवार से करीब एक फीट दूर आकर रुक गया। उसने पंजों से मिट्टी खोदनी शुरू कर दी। कुत्ते को ऐसा करते देख परिजन भी मिट्टी खोदने लगे। थोड़ी मिट्टी खोदने के बाद उन्हें एक टांग नजर आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही डीआईजी समेत भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसका सिर गायब था। कपड़ों से परिजनों ने सुच्चा सिंह के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिर की तलाश का जिम्मा डीएसपी मनजीत सिंह औलख को सौंपा गया है, जो डॉग स्क्वॉड की मदद से देर शाम तक खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकी ने निभाई वफादारी
मालिक के प्रति वफादारी के फर्ज को कुत्ते रॉकी ने खूब निभाया। परिजन आठ दिनों से सुच्चा सिंह को खोज रहे थे, रॉकी ने जमीन के नीचे से ढूंढ निकाला। न कोई ऊंची नस्ल, न प्रशिक्षण, फिर भी डॉग स्क्वॉड के किसी प्रशिक्षित कुत्ते की तरह उसने यह काम किया। सुच्चा सिंह ने इस देसी नस्ल के कुत्ते को दो साल पहले पाला था। रॉकी सुच्चा सिंह की बकरियों की रखवाली करता है। वह हमेशा सुच्चा सिंह के साथ ही रहता था।

बॉक्स
लापता होने वाली रात सुच्चा सिंह ने आरोपियों के साथ फार्महाउस पर की थी पार्टी
बताया जा रहा है कि लापता होने वाली रात को सुच्चा सिंह ने आरोपियों के साथ उनके फार्महाउस पर पार्टी की थी। अचानक वहां ऐसा क्या हुआ कि आरोपियों सुच्चा सिंह की हत्या कर दी। पुलिस इसकी वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed