{"_id":"67478837b5afacbcbe05f124","slug":"before-the-fog-increases-get-reflectors-installed-on-the-construction-work-going-on-on-the-roads-mohali-news-c-71-1-mli1005-122417-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोहरा बढ़ने से पहले सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर लगवाएं रिफ्लेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोहरा बढ़ने से पहले सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर लगवाएं रिफ्लेक्टर
विज्ञापन
मोहाली। जिला निवासियों की सड़कों पर सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें डीसी आशिका जैन ने ट्रैफिक पुलिस व अन्य अधिकारियों को आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने से पहले सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों के आसपास रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा। इसके साथ ही गोल चक्करों का निर्माण जल्द पूरा करने और पैदल यात्रियों और मोटर चालकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़क के निर्माण कार्यों पर रिफ्लेक्टर या अन्य माध्यमों से उजागर करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट (एक्सीडेंट प्रोन एरिया) भी जल्द से जल्द ठीक किए जाएं। यह ब्लैक स्पॉट चाहे गमाडा के हों, नेशनल हाईवे, एमसी या पीडब्ल्यूडी के। जल्द से जल्द इन सभी ब्लैक स्पॉट को ठीक करवाएं।
इसके साथ ही डीसी ने कहा कि मोहाली की सड़कों को सुरक्षित और ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने और शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सड़क सुरक्षा कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रधान सचिव (आवास एवं शहरी विकास) भाग लेंगे। जो कि शहर की सड़कों पर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गमाडा से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सड़कों को झाड़ियों से मुक्त कराने और साइनबोर्ड को दृश्यमान बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसकी समीक्षा कर गमाडा, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को अगले दो सप्ताह तक इसे सैद्धांतिक रूप देने और लागू करने को कहा है। इस कार्रवाई रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर की निगरानी प्रणाली के तहत जो सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं और अन्य कैमरों को निर्धारित समय तक पूरा करने और उल्लंघन करने वालों को चालान जारी करने के लिए कार्रवाई शुरू करें। इसके साथ ही गति सीमा साइनबोर्ड, स्टॉप लाइन की स्थापना भी की जाए। इनकोे सीसीटीवी इंस्टाल करने से पहले ही पूरा करवाएं। उन्होंने गमाडा को न्यू क्रिकेट स्टेडियम रोड पर सुचारू और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम गुरमंदर सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए। कमेटी के सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग को स्वर्णिम काल के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए फरिश्ते योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।